झालरापाटन: झालावाड़ के डग चौमहला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के डग चौमहला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बताया कि रोझाना गांव का रहने वाला संजू डग से चौमहला जा रहा था लेकिन बीच मार्ग में सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।