बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में साहित्य फेस्टिवल का आयोजन, विभिन्न पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए, साहित्यकारों की नई रचनाएं वितरित की गईं
बिक्रमगंज के पड़रियाँ में बुधवार को 11 बजे साहित्य फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. राम अशीष सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर लाइब्रेरी-कक्ष में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि-आलोचक डॉ. हरेराम सिंह की आलोचना पुस्तक "हिन्दी आलोचना का समकाल" का लोकार्पण किया गया।