शहर में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बीएसएनएल कार्यालय के पास एक कार और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के चलते कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।