कोनमेंजरा निवासी राजेंद्र लोहार नामक व्यक्ति 24 मई की सुबह 5 बजे साइकिल से शहर से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कोनमेंजरा रोड में पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।