हिलसा: अकबरपुर गांव में बदमाशों एक महिला को मारपीट कर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jul 12, 2024 शुक्रवार को हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बदमाशों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी गौरव कुमार के 28 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में किया गया।