रविवार दोपहर एक बजे एचएनबी पीजी कालेज मैदान पर लालगंज प्रीमियम लीग सीजन नौ के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में संगम-11 ने विजेता खिताब हासिल करने में कामयाबी का परचम लहराया। वहीं नवीन-11 शीतलमऊ को उपविजेता की ट्राफी मिली। फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी नवीन-11 ने पन्द्रह ओवर में नौ विकेट पर एक सौ चैंतीस रन बनाया। लक्ष्य का