जसीडीह के रामचंद्रडीह गांव के समीप शनिवार शाम 4:30 बजे सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।घटना के संबंध में घायल जलेबी देवी ने बताया कि वह रास्ता पार कर रही थी तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया और घटना स्थल से चालक वाहन लेकर फरार हो गया।