ललितपुर: लक्ष्मीपुरा निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने मवेशी बाजार में लगाया जाम
ललितपुर शहर स्थित शहजाद नदी में शुक्रवार को लक्ष्मीपुरा निवासी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला था। उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने एक नामजद आरोपी एवं उसके सहयोगी द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए शव को शुक्रवार रात्रि के समय मवेशी बाजार पुल के पास रखकर जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।