रामपुर बघेलान: सेवा पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
रामपुर बघेलान। विधानसभा क्षेत्र के नरो पहाड़ स्थित जैव विविधता पार्क में सोमवार शाम 4 बजे सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक विक्रम सिंह ने पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का आयोजन वन मंडल सतना द्वारा किया गया था। मौके पर वन मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।