अरावली के संरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड और विश्व जाट महासभा के लोगों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अगर अरावली का संरक्षण नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।