बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार ने खुसरूपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि के रूप में बांस टाल चौराहा निवासी सुरेंद्र पासवान को मनोनीत किया है। सुरेंद्र पासवान लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष हैं। विधायक ने एक पत्र प्रेषित कर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थानाध्यक्ष, आपूर्ति पदाधिकारी,शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया है। कार्यकर्ताओं में खुशी है।