रीठी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज की मांग, तीसरी लाइन दे रही है दुर्घटना को न्योता
रीठी रेलवे स्टेशन इन दिनों एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है, जो स्थानीय लोगों के लिए लगातार खतरे का कारण बनती जा रही है कटनी-बीना रेल खंड पर स्थित इस स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन का निर्माण तो हो गया है, लेकिन उस पर ओवरब्रिज नहीं बनाया गया है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करनी पड़ती है