मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 459 चालान के बाद ₹5,50,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वही वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 459 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 5,50000 का जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।