थरथरी: अस्ता पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की दी जानकारी
थरथरी प्रखंड के अस्ता पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर युवा छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी गई। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा आयोजित इस शिविर में डीआरसीसी के कर्मी ने बेरोजगारी भत्ता देने तथा कौशल विकास हेतु कार्यक्रम संचालन के साथ शिक्षा ऋण उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी युवाओं के बीच दी।