मोहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत बेलसड़ी गांव के संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में विश्व कल्याण के उद्देश्य से महारुद्र यज्ञ एवं नवग्रह राशि हवन पूजन का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।कलश यात्रा बेलसड़ी गांव से निकलकर गौसपुर गंगा घाट पर पहुंचा।