अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के आरोपित समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र से पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला करने के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शुक्रवार शाम 6 बजे थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गंजपर गांव से पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है, वही चंदा गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट का आरोपित पवन यादव को गिरफ्तार किया है।