सासाराम: टैक्स नहीं देने वाले सासाराम के 54 बड़े कारोबारियों हुए चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई
Sasaram, Rohtas | Mar 30, 2024 वाणिज्य कर सासाराम अंचल की टीम ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 54 बड़े कारोबारियों को चिन्हित किया है। विभाग इन डीलरों के विरुद्ध इसी माह से कार्रवाई शुरू कर सकती है। विभाग का कहना है कि ऐसे डीलर साल में कैश में करोड़ों रुपए का कारोबार करते हैं और उस पर एक पैसा भी टैक्स जमा नहीं करते।