हसनपुरा: हसनपुरा सिवान मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुए घायल
हसनपुरा सिवान मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नंदकिशोर कुमार के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।