नवलगढ़ कस्बे के चूणा चौक स्थित श्री शिव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार महोत्सव के तहत शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन जारी है। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचन आचार्या आराधना देवी द्वारा किया जा रहा है। कथा आरंभ से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।