अमरोहा: अमरोहा जिला अस्पताल में मरीज के घंटों तड़पने और उसका वीडियो वायरल होने की घटना, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही
Amroha, Amroha | Oct 23, 2025 जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में एक मरीज गंभीर हालत में आज गुरुवार की सुबह 11 बजे अस्पताल दवाई लेने पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण उसे समय पर इलाज नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में मरीज दर्द से तड़पता नजर आ रहा है जबकि अस्पताल कर्मी लापरवाह दिखाई दे रहे हैं।