फिरोज़ाबाद: जिला जज ने डीएम और एसएसपी के साथ किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
जिला एवं सत्र न्यायाधीश फ़िरोजाबाद, डीएम एवं एसएसपी द्वारा जिला कारागार का मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की स्थिति, जेल में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की