फिरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, गोल चक्र कार्य शुरू करने पर जताया आभार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद के अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर एक बजे क़रीबन रमेश रंजन जिलाधिकारी से उनके कार्यालय पर मिला। जिलाधिकारी से कहा गया कि व्यापार मंडल काफी समय से शहर फिरोजाबाद की जाम समस्या को लेकर आंदोलनरत रहा है। जिसका निदान को डीएम ने कदम उठाया इस पर आभार व्यक्त करते हैं।