नागदा के मंडी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाकर ट्रेन से गिरे युवक की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। 9 जनवरी की रात युवक का पैर ट्रेन से कट गया था और खून तेजी से बह रहा था। मौके पर पहुंचे एएसआई अरविंद गणावा और आरक्षक रणवीर सिंह ने तत्काल उपचार करते हुए युवक को कंधे पर लादकर करीब 300 मीटर तक रेलवे पटरी से सड़क तक पहुंचाया और 112 के माध्यम से अस्पताल भेजा।