बेल्थरा रोड: नगर में 8 प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, नप चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड की चेयरमैन रेनू गुप्ता द्वारा नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय पहल करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में आठ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। जिससे नगर में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।