अकराबाद। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खराब खड़ी मेक्स लोडर में टक्कर मार दी। घटना में बस सवार आधा दर्जन सवारियों सहित बस चालक घायल हो गया। बुधवार की दोपहर समय लगभग 2 बजे नेशनल हाईवे स्थित गांव लधौआ फ्लाई ओवर पर गोपी कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर गाजियाबाद जा रही मेक्स लोडर अचानक खराब हो गई।