जैतपुर: चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में ब्लास्ट, बेटी की शादी से पहले ₹15 लाख का सामान जला
अमलाई में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी फटने से घर में भीषण आग लग गई। महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रजक का घर जलकर खाक हो गया। बेटी की 21 अप्रैल को शादी थी, शादी का सामान, नगदी और जेवर सहित करीब 15 लाख का नुकसान हुआ। दमकल संकरी गली के कारण आग नहीं बुझा पाया।मामले में पुलिस ने सोमावर सुबह 7 बजे से जांच शुरू की है।