राजापाकर: राजापाकर सहित प्रखंड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से धान की फसल बर्बाद
शुक्रवार की सुबह 5:00 से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से खेतों में लगे धान का फसल हुआ बर्बाद। किसानों के मेहनत पर फिरा पानी। एक तरफ जहां धान की कटनी शुरू है। वहीं दूसरी ओर खेतों में लगे धन एवं काटे गए धन दोनों लगातार हो रही बारिश के कारण बर्बाद हो गए हैं। वही धान के साथ-साथ अन्य फसलों पर भी बारिश का बुरा असर पड़ा है।