पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC छात्रों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयुक्त युवा सत्याग्रह मंच के बैनर तले होगा आंदोलन
शनिवार की सुबह 11:00 बजे गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीपीएससी छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए छात्र नेता ने बताया कि अब हमारे छात्र संगठन का नाम बदल गया है। नया नाम संयुक्त युवा सत्याग्रह मंच है। जिसके तहत यह आंदोलन आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी री एग्जाम की मांग बरकरार है।