रक्सा थाना क्षेत्र के झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में खेत पर जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मुरलीधर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उन्नाव गेट का निवासी है, लेकिन वर्तमान में सुजवाहा गांव में रहता है और खेती-किसानी करता है।