धौलपुर: छत से पानी बहने को लेकर लाठी भाटा में झगड़ा, 3 लोग हुए घायल
सदर थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के 2 गुटों के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई। घर की छत से पानी बहने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटनाक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं, जो जमकर शेयर हो रहे हैं। सूचना के बाद जिले की पचगांव पुलिस चौकी के एएसआई सुरेश चंद