आरा: रानीसागर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 11, 2024 रानीगंज में जमीन विवाद को लेकर के दो पाटीदारों में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी। इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि रानीगंज गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर के मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से बाप बेटे और पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मारपीट की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी।