भीलवाड़ा जिले के अगरपुरा गांव में फिल्म स्टार धर्मेंद्र के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर रोड वाले बालाजी महाराज मंदिर पर महामृत्युंजय जप व हवन का आयोजन किया गया। समाजसेवी नारायण भदाला ने बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।