मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला को अगवा करने और विरोध पर मां बाप भाई को गोली मारने वाले, आरोपियों के घर चला बुल्डोजर
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात महिला को अगवा करने और विरोध करने पर मां-बाप और भाई को गोली मारने के आरोपियों के घर पुलिस ने बुलडोजर चलाया है। आरोपियों का मकान ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बना था। बुल्डोजर चलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईजी मुनिराज जी ने इस घटना को लेकर मूंढापांडे थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।