सोमवार को आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर बरहेट प्रखंड में प्रशासनिक सक्रियता तेज रही । प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंशु कुमार पांडे के नेतृत्व में बरहेट थाना पुलिस ने बरहेट बाजार के विभिन्न मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में किया फ्लेग मार्च । वहीं बरहेट थाना प्रांगण में किया शांति समिति की बैठक।