रामपुर: पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर से होली के अवसर पर सत खसमी मतकटा परिषद द्वारा धूमधाम से मतकटो की बारात निकाली गई
Rampur, Rampur | Mar 13, 2025 गुरुवार को रात 11 बजे के आसपास गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सत खसमी मतकटा परिषद द्वारा पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर से होली के अवसर पर धूमधाम से मतकटो की बारात निकाली गई। मतकटो की बारात में नाचते गाते कूदते ढोल बजाते हुए बराती दूल्हे के आगे आगे चल रहे थे। बारात की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।