बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी रिक्शा देवी ने अपने बैंक खाते से ₹9000 की अवैध निकासी होने के मामले में थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। इसकी जानकारी देते हुए बाजपट्टी थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।