उतरौला: उतरौला के नए एसडीएम ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं के साथ की बैठक में कहा- समस्याओं का होगा निस्तारण
उतरौला( बलरामपुर) उतरौला के नए एसडीम ने संभाला पदभार अधिवक्ताओं ने किया स्वागत मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:00 उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम सत्यपाल प्रजापति के स्थानांतरण के बाद नए उपजिलाधिकारी के रूप में अभय सिंह को तुलसीपुर से भेजा गया है।