दुमका: डंगाल पाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव कांत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Dumka, Dumka | Jan 8, 2026 आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के डंगाल पाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सह चुनाव अधिकारी सुरेश मुर्मू एवं बबलू मंडल उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पद एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।