जन-जन की आस्था के केंद्र श्री बालाजी की छतरी पर शनिवार शाम को अन्नकूट का भोग लगाया गया। आयोजन श्री बालाजी की छतरी बालाजी सेवा समिति भक्त मंडल द्वारा किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। हनुमान जी की आदमकद प्रतिमा को स्वर्ण चोला पहनाकर चांदी का मुकुट व भव्य श्रृंगार किया गया। दिनभर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्तों का तांता लगा रहा ।