बीना: सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस कई घंटे होती रही परेशान, BMO से लेकर CMHO को लगाने पड़े फोन
Bina, Sagar | Apr 27, 2024 बीना थाना क्षेत्र के ग्राम रूसल्ला में रात में फांसी के फंदे पर झूलने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी जिसका शव रात में मोर्चरी रूम में रखवाया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आज पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी है। पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को बीएमओ से लेकर सीएमएचओ को फोन लगाने पड़े।