शासन-प्रशासन ने जौनपुर में गोपीघाट से लेकर विसर्जन घाट और हनुमानघाट से लेकर केरारवीर घाट तक क्षेत्र को आकर्षक और स्वच्छ घाट के रूप में विकसित किया था, लेकिन लोगों की लापरवाही और शरारती तत्वों की हरकतों से यह सुंदर घाट अब गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है।