मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में नाले में अजगर देखे जाने की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही अजगर को देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर साहसपूर्वक अजगर को पकड़ कर सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।