आगरा: नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी ताऊ को ईंट की मंडी के पास से किया गया गिरफ्तार
थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि वह दादी के साथ ताऊ के घर रहती थी और घटना के दिन घर में अकेली थी, तभी आरोपी ने छेड़छाड़ व मारपीट की। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो वह भाग गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईंट की मंडी के पास से उसे पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।