आगरा: गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग ने कक्षा 5 तक ऑनलाइन होमवर्क बंद करने का लिया निर्णय, सभी डीएम को भेजा गया पत्र
गाजियाबाद की घटना के बाद राज्य महिला आयोग सख्त हो गया है। अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि कोरोना काल में शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ी है। कक्षा पांच तक ऑनलाइन होमवर्क बंद करने का निर्णय लिया गया है और सभी डीएम को पत्र भेजा गया है। स्कूलों से बात होगी और माता-पिता से बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की गई है।