आगरा: तेजाब डालकर युवक की हत्या के मामले में अभियुक्ता को सुनाई गई आजीवन कारावास, वादी अधिवक्ता ने दीवानी में दी जानकारी
तेजाब हमले में युवक देवेंद्र की मौत के मामले में अदालत ने अभियुक्ता सोनम पाण्डेय को आजीवन सश्रम कारावास और ₹40,000 अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों एक ही अस्पताल में कार्यरत थे। 24 मार्च 2021 को हुए हमले के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। अभियोजन के अधिवक्ता की प्रभावी पैरवी पर एडीजे-02 कोर्ट ने दोष सिद्ध माना।