ब्रह्माधाम छींच स्थित ब्रह्माजी मंदिर परिसर में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर गांव में उत्साह और सनातन चेतना का माहौल देखने को मिला। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु आज शनिवार रात 8 बजे पुरुषों एवं महिलाओं का एक विशाल दल ढोल-ढमाकों की गूंज और भक्ति भजनों के साथ नगर भ्रमण पर निकला। यह दल वाराही चौक, राम बाजार, होली चौक, बोडीगामा