मुंडावर: सोडावास सरपंच निवास पर फायरिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Mandawar, Alwar | Sep 14, 2024 मुंडावर थाना पुलिस ने सोडावास सरपंच के निवास पर पिछले दिनों हुई फायरिंग के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी राजीव डूडी ने बताया कि इसी वर्ष 11 अप्रैल को सोडावास सरपंच के निवास पर कार में आए बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ़तीश की।