समस्तीपुर: जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन को लेकर जिलाधिकारी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नॉमिनेशन को लेकर पत्रकारों को किया संबोधित। उन्होंने बताया समस्तीपुर सुरक्षित एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नॉमिनेशन की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था है। प्रत्याशी अपने सुविधा के अनुसार नामांकन दाखिल कर सकते हैं।