बबेरू: तिलौसा गांव के ग्राम प्रधान की दबंगई आई सामने, भूमिधरी जमीन में जबरन सीसी रोड बनवा रहा, पीड़ित ने SDM से की शिकायत
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव कके रहने वाले अरविंद कुमार पुत्र रामदेव आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बबेरू तहसील पहुंचकर अपने ग्राम प्रधान के खिलाफ उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है और बताया कि हमारे गांव का जो ग्राम प्रधान है वह हमारी भूमि धरी जमीन से जबरन गुंडई के बल पर सीसी रोड बनवा रहा है। मना करने पर जबरन मटेरियल डाल दिया है।