कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में बापू इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के 2 गुटों में हुई मारपीट, पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के बापू इंटर कॉलेज के बाहर, छात्रों के दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई, जिसके बाद सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में ले लिया, जानकारो की माने तो बापू इंटर कॉलेज के बाहर, चाय की दुकान पर छात्रों के दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है।